Edited By Vandana Khosla, Updated: 15 Oct, 2026 01:43 PM

CG desk: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पंचायत विकास कार्यों के नाम पर वित्तीय अनियमितता के मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया है। जिला प्रशासन ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासू जैन ने जैजैपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सलनी की वर्तमान सचिव संतरा सिदार और तत्कालीन सचिव लक्ष्मण बंजारे के निलंबन की कार्रवाई की है। ग्राम पंचायत सलनी में बोर खनन और पंप स्थापना सहित विभिन्न विकास कार्यों के नाम पर करीब 16 लाख 76 हजार रुपये की वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया था।
आरोप है कि संबंधित कार्यों को कागजों में पूरा दिखाकर राशि का आहरण कर लिया गया, जबकि वास्तविक कार्यों के क्रियान्वयन में गड़बड़ी पाई गई। मामले में सामने आई अनियमितताओं के आधार पर जिला पंचायत प्रशासन ने दोनों सचिवों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की है।