प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति के लिए रच दी ऐसी खौफनाक साजिश, खुलासा हुआ तो पुलिस भी रह गई हैरान!

Edited By Himansh sharma, Updated: 14 Nov, 2026 04:35 PM

wife lover plot husband s murder in mp

मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले में रिश्तों को झकझोर देने वाला हत्याकांड सामने आया है।

अलीराजपुर: मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले में रिश्तों को झकझोर देने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी और अन्य साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। आरोपियों ने पहले सुनसान खेत में गला घोंटकर युवक की जान ली और फिर सबूत मिटाने के लिए उसके शव और स्कूटी को ट्रैक्टर से कुचल दिया। पूरी वारदात को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या की इस साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मामले में पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

सड़क हादसे की सूचना से शुरू हुई जांच

मामला चांदपुर थाना क्षेत्र के मोरधी गांव का है। पुलिस के मुताबिक, 12 नवंबर की शाम करीब 7 बजे दिलीप वास्कले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शुरुआत में घटनास्थल पर मिले हालात को देखते हुए मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा था। पिंटू की शिकायत पर पुलिस ने दुर्घटना का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

हालांकि, घटनास्थल की परिस्थितियों में कुछ ऐसी बातें सामने आईं, जिनसे पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद शव का जिला अस्पताल आलीराजपुर में पांच डॉक्टरों के मेडिकल पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने दुर्घटना की आशंका छोड़कर हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी।

चार-पांच साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी सेंगली और रमेश के बीच पिछले चार से पांच वर्षों से प्रेम संबंध थे। बताया गया कि जब दिलीप को दोनों के रिश्ते की जानकारी हुई तो घर में अक्सर विवाद होने लगा था। पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के चलते आरोपियों ने दिलीप को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। जांच के दौरान घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पूछताछ में कथित तौर पर हत्या की पूरी साजिश सामने आई।

तुअर के खेत में ले जाकर रस्सी से घोंटा गला

पुलिस के मुताबिक, 12 नवंबर को सेंगली ने रमेश को बताया कि उसका पति नशे की हालत में है। इसके बाद रमेश अपने साथियों महेश और सिलदार के साथ दिलीप को तुअर के खेत में ले गया। वहां पीली रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।

हत्या के बाद आरोपियों ने वारदात को छिपाने के लिए दूसरा प्लान तैयार किया। वे शव को स्कूटी पर रखकर चांदपुर-साकड़ी रोड पर ले गए। यहां दशरिया ने ट्रैक्टर से शव और स्कूटी को दो बार आगे-पीछे कुचला, ताकि पुलिस और लोगों को यह सड़क हादसा लगे। पुलिस के अनुसार, नानसिंह उर्फ नानका ने भी इस साजिश में सहयोग किया था।

पत्नी समेत पांच गिरफ्तार, एक आरोपी की तलाश जारी

पुलिस अधीक्षक समर वर्मा ने 14 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी सेंगली, रमेश, महेश, दशरिया और नानसिंह उर्फ नानका को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस मामले में शामिल बताया जा रहा सिलदार पिता जुरलिया अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 238, 61(2) और 3(5) के तहत प्रकरण में धाराएं बढ़ाई हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!