युवक की गला रेतकर ह*त्या! भाजपा नेता के भतीजे पर गंभीर आरोप, पूरे इलाके में फैली सनसनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Nov, 2026 12:07 PM

young man s throat

MP desk: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि भाजपा नेता के भतीजे ने वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं...

MP desk: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि भाजपा नेता के भतीजे ने वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।  

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सिंगरौली जिले के जयंत चौकी क्षेत्र का है। जहां मंगलवार देर रात गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर एक युवक का कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद के बाद युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मामले में बनौली निवासी सागर वर्मा पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। बताया गया कि वह भाजपा जयंत मंडल अध्यक्ष का भतीजा है।

हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में अभी आधिकारिक तौर पर सभी तथ्यों की पुष्टि नहीं की है। मृतक की पहचान सेक्टर-बी जयंत निवासी भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद बुधवार सुबह से जयंत चौकी के सामने लोगों की भीड़ जमा रही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि मृतक भूपेंद्र सिंह देर रात एक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। तभी उनके साथ यह सनसनीखेज वारदात हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिया है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!