MP News: खिलौने वाली पिस्तौल से युवक को किडनैप करने का मामला आया सामने, कुछ ही घंटे में पुलिस ने छुड़वाया, जानिए क्या है पूरा मामला..

Edited By Himansh sharma, Updated: 03 Feb, 2024 10:05 AM

a case of kidnapping of a young man with a toy pistol came to light

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में हरियाणा से आए बदमाशों ने एक दवा विक्रेता को किडनैप कर लिया।

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में हरियाणा से आए बदमाशों ने एक दवा विक्रेता को किडनैप कर लिया। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं से खिलौने वाली पिस्तौल बरामद कर ली है। दवा विक्रेता के किडनैप होने की खबर पुलिस को लगते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने सीपरी बाजार थाना इलाके के अंबावाय गांव से युवक को किडनैप किया था।

PunjabKesari
पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना लगी पुलिस ने तुरंत हरियाणा से आए चार बदमाशों का पीछा कर उनको पकड़ लिया और अपहरणकर्ताओं के चंगुल से युवक को छुड़वा लिया गया। राघवेंद्र पांचाल नाम का युवक गांव में जाकर कैंप लगाकर आयुर्वेदिक दवाई बेचता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राघवेंद्र पांचाल शुक्रवार को दवा बेचने के लिए सिपरी बाजार थाना इलाके में पहुंचा था  यहां पर चार बदमाश आए और यह बदमाश कार में सवार थे।


 चारों बदमाशों ने राघवेंद्र पांचाल का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी कर चारों को पकड़ लिया। इनके पास से पुलिस को खिलौना पिस्टल मिली है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि राघवेंद्र के मालिक से उनका 15 लाख रुपए का लेनदेन था, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!