कोरोना संक्रमित को ले जा रही एंबुलेंस में लगी आग, कूदकर भागा मरीज

Edited By meena, Updated: 11 May, 2021 03:16 PM

a fire broke out in an ambulance carrying corona infected

मध्य प्रदेश के शहडोल में गांधी चौक क्षेत्र में उस भगदड़ मच गई जब कोरोना मरीज को ले जा रही एंबुलेंस में आग लग गई। इस घटना को गांधी चौक पर तैनात यातायात पुलिस के जवानों ने देख लिया। उन्होंने बिना देरी किए तुरंत एंबुलेंस को रुकवाया। आग लगने की जानकारी...

शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल में गांधी चौक क्षेत्र में उस भगदड़ मच गई जब कोरोना मरीज को ले जा रही एंबुलेंस में आग लग गई। इस घटना को गांधी चौक पर तैनात यातायात पुलिस के जवानों ने देख लिया। उन्होंने बिना देरी किए तुरंत एंबुलेंस को रुकवाया। आग लगने की जानकारी जैसे ही कोरोना मरीज को लगी वह तुरंत एंबुलेंस से कूदकर भाग खड़ा हुआ। हालांकि  कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी सुरक्षित बाहर निकल गए।

जानकारी के मुताबिक, गांधी चौक में यातायात पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात थे उन्होंने देखा कि सामने से आ रही एंबुलेंस के पहिए में आग लग गई है। आनन-फानन में उन्होंने वाहन को रुकवाया। वाहन में आग लगने की जानकारी लगते ही कोरोना मरीज व अन्य लोग घबरा गए। लेटा हुआ कोरोना मरीज तो वाहन से कूदकर भाग निकला। पुलिस कर्मियों द्वारा आनन-फानन में मरीज के अटेंडेंट को भी एंबुलेंस से बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। इस मंजर को जिसने भी देखा यातायात पुलिस की प्रशंसा की। इस नेक काम में पुलिस कर्मी वर्षा बैगा, जगन्नाथ सिंह, संतोष कोल, रवि केवट, और प्रतिभा शर्मा के साथ स्थानीय लोगों ने भी अहम भूमिका निभाई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!