लंबी रेस का घोड़ा बनना है तो...बागेश्वर बाबा ने सुखी दांपत्य जीवन के लिए दिया मूल मंत्र

Edited By meena, Updated: 13 Aug, 2025 07:36 PM

bageshwar baba gave the basic mantra for a happy married life

छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने वर्तमान स्थिति में पति-पत्नी के रिश्तों पर अपना विचार रखा...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने वर्तमान स्थिति में पति-पत्नी के रिश्तों पर अपना विचार रखा। उन्होंने पति पत्नी के रिश्तों को लेकर वीडियो जारी करते हुए कहा कि आज कल रिश्ता बड़ा कमजोर हो गया। लगातार अखबारों और न्यूज चैनलों की कटिंग इस बात का प्रमाण है कि पति पत्नी के रिश्ते कितने कमजोर हो गए हैं।

PunjabKesari

बागेश्वर बाबा ने आगे कहा ''सात जन्मों तक जीने मारने के वायदे और मंडप के नीचे सात वचन दिए जाते थे वह इतने कमजोर हो गए, पता है क्यों? क्योंकि आज कल आदमी सुंदर खोज रहा है समझदार नहीं, सुंदर आदमी से ज्यादा महत्वपूर्ण समझदार आदमी होना बहुत जरूरी है। सुंदर हो या ना हो यदि समझदार रहेंगे तो सफर ज्यादा लंबा होगा। समझदार नहीं होंगे केवल सुंदर होंगे सफर छोटा होगा, लंबी रेस का घोड़ा बनाना है तो समझदार साथी चुनो, सुंदर ही नहीं समझदार भी होना चाहिए।''

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!