Edited By meena, Updated: 17 Feb, 2025 06:47 PM
मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक प्रेमी जोड़े का सरेराह इश्कबाजी और स्टंट का वीडियो सामने आया है...
छतरपुर (राजेश चौरसिया) : मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक प्रेमी जोड़े का सरेराह इश्कबाजी और स्टंट का वीडियो सामने आया है। जहां प्रेमी जोड़ा बिना अपनी और बाकियों की जान की परवाह करते हुए सरेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाता नजर आ रहा है। जोड़े का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मामला शहर के झांसी-खजुराहो फोरलाइन रोड का है। जहां पर प्रेमी जोड़ा इश्कबाजी करते आए नजर आ रहा है। दोनों बाइक पर बैठे बैठे ही इश्कबाजी करते नजर आ रहे हैं। उक्त वीडियो को साथ जा रहे किसी कार सवार ने बनाया है। जो कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बृजपुरा के पास बीती रात का बताया जा रहा है।