कांग्रेस के बड़े नेताओं समेत 7 के खिलाफ बड़ा एक्शन, जिलाध्यक्ष भी शामिल, जानें पूरा मामला

Edited By meena, Updated: 14 Feb, 2026 09:24 PM

case filed against 7 congress leaders in bilaspur

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जिलाध्यक्षों समेत कई कांग्रेस नेताओं पर बड़ी कार्रवाई हुई है। दरअसल, नगर निगम की सामान्य सभा के दौरान हुए चक्काजाम और हंगामे के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है...

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जिलाध्यक्षों समेत कई कांग्रेस नेताओं पर बड़ी कार्रवाई हुई है। दरअसल, नगर निगम की सामान्य सभा के दौरान हुए चक्काजाम और हंगामे के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने कुल 7 लोगों के खिलाफ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्रा,  शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा और पार्षद दिलीप पाटिल के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई और यातायात बाधित रहा, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

सामान्य सभा के दौरान हुआ प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को नगर निगम की सामान्य सभा आयोजित थी। इसी दौरान लिंगियाडीह क्षेत्र में अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदन के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की और चक्काजाम कर दिया। इससे मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ और आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया।

किन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ बलवा, मार्ग अवरुद्ध करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पुलिस द्वारा की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद बिलासपुर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!