भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन जन्में बच्चे, नाम रखा- राघव, सियाराम और दीपक

Edited By meena, Updated: 22 Jan, 2024 06:59 PM

children born on the day of lord ram s consecration

अधिकतर जन्में नवजातों का नाम राघव,राम, रघु,दीप्ति, दीपा सीता या सिया रघुकुल के नाम पर रखा गया है...

दमोह(इम्तियाज चिश्ती): दुनिया में जन्म लेने वाले हर इंसान की पहचान उसका नाम बनता है और जन्मदिन से उसके जीवन के आधार की जन्म कुंडली बनती है जो उसके गुणदोष को निर्धारित करते हैं। दमोह जिला अस्पताल में 22 जनवरी के खास दिन बड़ा उत्साह का वातावरण रहा जब भगवान राम की प्राणप्रतिष्ठा अयोध्या में हो रही थी और दमोह के जिला अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में नवजात बच्चों का जन्म हो रहा था। उस वक़्त नवजात के परिजनों में अजब उत्साह का वातावरण है। अधिकतर जन्में नवजातों का नाम राघव,राम, रघु,दीप्ति, दीपा सीता या सिया रघुकुल के नाम पर रखा गया है।

PunjabKesari

दमोह के चक्का पिपरोदा निवासी प्रियंका ने बेटे को जन्म दिया जिसके बाद बेटे की बुआ क्रांति ख़ुशी खुशी बताते हुए कहती है आज हमारे घर दीपक ने जन्म लिया क्योंकि क्रांति की बड़ी भाभी के घर पांच बेटियों के बाद मेरी छोटी भाभी को बेटा नसीब हुआ जब सारे देश में दीपावली जैसा माहौल हो घर घर दीपक रोशन हो रहे हो तो क्यों न इस बच्चे का नाम दीपक रखें वही पथरिया नगर निवासी नवजात बच्चे के पिता प्रबल सोनी बताते हैं कि डॉक्टर ने जब से इन्हें नवजात के जन्म की तारीख 22 जनवरी दी थी तभी से वो उत्साहित थे और प्रथम संतान के रूप में आज एक बच्चे को पाकर वो बेहद खुश हैं। आज के खास दिन जब लंबे इंतजार के बाद राम लला अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा पा रहे हैं। वही आज हमारे कुल के दीप के रूप में जिस नवजात ने इस दुनिया में कदम रखा है वो हमारे लिए रघुकुल के राम समान है और आज इसी लिए उसका नाम राघव रखा है।

PunjabKesari

सरोज नामदेव की बिटिया नीलिमा ने भी आज एक बिटिया को जन्म दिया है चारों तरफ राम नाम की गूंज है और एक बिटिया ने जब इस यादगार दिन जन्म लिया तो उन्होंने इसका नाम सिया रख दिया है। नानी सरोज आज उत्साहित होकर मेरे घर आई एक नन्ही परी गीत गुनगुनाते बोली इसी तरह गांव की रहने वाली लक्ष्मी रानी भी आज नानी बनकर काफी उत्साहित हैं तो कमला बाई के उत्साह का भी कोई ठिकाना नहीं जिनके यहां जन्मी बच्ची इस दीपावली जैसे माहौल में इस दुनिया में आई है। इसलिए इन्होंने बिटिया का नाम दीपाली रखा है। हटा के बालाजी वार्ड निवासी विजय यादव की पत्नी नीलिमा यादव को पुत्री के रूप में सिया नाम से बेटी हुई जिसका नाम सिया रखा।

PunjabKesari

दमोह के जिला अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में आज के इस धार्मिक अवसर पर उमंग और उत्साह का माहौल देखते ही बनता है। देश और दुनिया में आज 22 जनवरी 2024 को याद किया जाएगा। वहीं इन परिवारों में आज के दिन को एक और नई सौगात पाकर भी खास तौर पर याद करने का दोहरा मौका मिला है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!