मिनटों में मातम में बदली खुशियां, बर्थडे पार्टी पर नाचते नाचते युवक ने की फायरिंग, 12 साल के बच्चे को लगी(video)

Edited By meena, Updated: 08 Apr, 2022 05:44 PM

dancing young man fired at the birthday party

शिवपुरी में जन्मदिन की पार्टी में गोली चलने से खुशियां गम में बदल गई। जहां स्टेज पर युवकों ने डांस करते करते हर्ष फायरिंग कर दी, गोली सीधे जाकर 12 साल के बच्चे की आंख में जाकर लगी। जिससे वहां हड़कंप मच गया। घायल बच्चे को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर...

शिवपुरी: शिवपुरी में जन्मदिन की पार्टी में गोली चलने से खुशियां गम में बदल गई। जहां स्टेज पर युवकों ने डांस करते करते हर्ष फायरिंग कर दी, गोली सीधे जाकर 12 साल के बच्चे की आंख में जाकर लगी। जिससे वहां हड़कंप मच गया। घायल बच्चे को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस ने लोकेंद्र‎ और नरेंद्र लोधी के खिलाफ केस दर्ज कर‎ मामला जांच में ले लिया है।‎

घटना करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मछावली गांव की है, जहां बर्थडे पार्टी का सेलिब्रेशन चल रहा था। बताया जा रहा है कि गांव में भगवत लोधी के नाती का‎ जन्मदिन था। मछावली गांव से आए‎ रिश्तेदार लोकेंद्र लोधी और नरेंद्र लोधी‎ बच्चे का पलना लेकर आए थे।‎ इसी दौरान लोकेंद्र और नरेंद्र डीजे हाथ में कट्टा लेकर डांस करने लगे। इसी दौरान गोली चल गई और सामने बैठे 12‎ वर्षीय उमाशंकर परिहार की‎ दाहिनी आंख में गोली लग गई। पिता‎ माया शिव ने बताया कि नेम सिंह‎ लोधी के संग बच्चे को सरकारी‎ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर‎ ने रेफर कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!