दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान- ‘मुझे खुशी है कि राफेल आ रहा है, देश को इसकी सख्त जरूरत’

Edited By Vikas kumar, Updated: 10 Oct, 2019 06:01 PM

digvijaya statement on rafel

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राफेल को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ‘मुझे खुशी है कि हमारी वायुसेना को राफेल मिल रहा है। राफेल देश के लिए जरूरी है। हमें खु...

इंदौर: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राफेल को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ‘मुझे खुशी है कि हमारी वायुसेना को राफेल मिल रहा है। राफेल देश के लिए जरूरी है। हमें खुशी है कि भारतीय वायुसेना के जंगी बेडे़ में राफेल जैसा बेहतरीन जहाज जुड़ने जा रहा है। हालांकि अपने बयान में दिग्विजय ने राफेल की कीमत को लेकर सवाल भी उठाए हैं।

 


मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा है कि ‘मुझे और इस देश को इस बात की जानकारी नहीं है कि आखिर मोदी सरकार ने 126 राफेल की जगह 36 राफेल क्यों खरीदे’ केंद्र सरकार ने राफेल कितने में खरीदे, इसकी जानकारी देश को देनी चाहिए। दिग्विजय ने कहा कि ‘देश को 126 राफेल विमानों की आवश्यकता थी। मुझे और अन्य देशवासियों को यह भी नहीं पता कि मोदी सरकार ने इसे घटाकर 36 क्यों कर दिया? राफेल की तादात घटाकर क्या राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ आपने समझौता नहीं किया है? हालांकि दिग्गी ने यह भी कहा कि ये सब सियासत की बातें हैं।

PunjabKesari, Madhya Pradesh News, Indore News, Congress, Digvijay Singh, Rafael, BJP, Modi Government, Indian Army, Air Force

बता दें की कांग्रेस लोकसभा चुनाव में भी राफेल का मुद्दा उठा चुकी है। पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इसको लेकर जोरदार विरोध किया था। हालांकि लोकसभा चुनाव में हार के बाद दिग्विजय सिंह ने पहली बार राफेल को लेकर बीजेपी को घेरा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!