ये कैसी पुलिसगिरी? महिला पुलिसकर्मी ने एक महिला के साथ की बर्बरता (Video)

Edited By meena, Updated: 03 Feb, 2021 06:34 PM

छत्तीसगढ़ के सरगुजा से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक आरक्षक एक महिला को बाल पकड़कर खींचते दिखाई दे रही हैं। ये वायरल वीडियो सरगुजा जिले के लखनपुर थाना अंतर्गत बताया जा रहा है। ​​​​​​​गौरतलब है कि 30 जनवरी को ग्राम...

सरगुजा(वेद तिवारी): छत्तीसगढ़ के सरगुजा से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक आरक्षक एक महिला को बाल पकड़कर खींचते दिखाई दे रही हैं। ये वायरल वीडियो सरगुजा जिले के लखनपुर थाना अंतर्गत बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि 30 जनवरी को ग्राम तराजू में जमीन सीमाकंन के दौरान  राजस्व और पुलिस अमले के साथ गांव की ही एक महिला ने बदतमीजी करते हुए मारपीट की थी। इस संबंध में पटवारी ने शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट करने की शिकायत थाने में दर्ज कराया था। इसी मामले कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार करने पहुंची महिला आरक्षण ने आरोपी महिला को बालों से खींचा और रिमांड पर जेल भेज दिया गया था।
मामला चाहे जो भी हो आरोपी को ऐसे सरेआम प्रताड़ित करने का अधिकार किसी को भी नहीं है। इसके लिए कानून है। लिहाजा वीडियो वायरल होने के बाद एसडीओपी चंचल तिवारी ने इस मामले की जांच कर विस्तृत कार्रवाई करने की बात कही है। हालांकि पंजाब केसरी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!