गैंगरेप के आरोप में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर FIR, पार्टी से भी हुए निष्काषित

Edited By meena, Updated: 22 Feb, 2021 11:47 AM

fir on bjp divisional president for gang rape

20 वर्षीय युवती को घर के सामने से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़ित युवती का बयान आया सामने, पीड़िता के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की दास्तां बया कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। आपको...

शहडोल(अजय नामदेव): 20 वर्षीय युवती को घर के सामने से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़ित युवती का बयान आया सामने, पीड़िता के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की दास्तां बया कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। आपको बता दें कि भाजपा जैतपुर मंडल अध्यक्ष समेत 3 अन्य लोगों ने युवती को अगवा कर 3 दिन तक दुष्कर्म किया है । जिसमें एक शिक्षक भी शामिल है। दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला कायम कर उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।  तो वही इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष ने दुराचारी मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी को उनके मंडल अध्यक्ष पद से हटाते हुए उनकी सदस्यता भी निष्काषित कर दिया है । 

PunjabKesari

जैतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती को 18 फरवरी को जैतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी समेत राजेश शुक्ला, मोनू महाराज व मुन्ना सिंह ने घर के सामने से अगवा कर नशीले पदार्थ का सेवन करा 3 दिन तक दुराचार किया, और फिर युवती को गंभीर अवस्था के उसके घर के सामने फैंक दिया था।  जिसकी शिकायत पीड़ित युवती ने जैतपुर थाने में की ,जिसके आधार पर पुलिस ने भजापा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी समेत 3 अन्य पर मामला कायम कर पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

PunjabKesari

वही दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़ित युवती का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। वही इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष ने दुराचारी मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी को उनके मंडल अध्यक्ष पद से हटाते हुए उनकी सदस्यता भी निष्काषित कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!