MP में कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार, एक दिन में 12,384 मामले आए सामने,75 लोगों ने तोड़ा दम

Edited By meena, Updated: 23 Apr, 2021 12:35 PM

increasing infection of corona infection in mp

मध्यप्रदेश में कोरोना से हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 12,384 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 4,59,195 तक पहुंच गई। वहीं कोरोना से मौत के आंकड़ों में भी...

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना से हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 12,384 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 4,59,195 तक पहुंच गई। वहीं कोरोना से मौत के आंकड़ों में भी वृद्धि हुई है। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 75 मरीजों ने दम तोड़ा। इसके साथ ही अब तक इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या 4,863 हो गई है।

PunjabKesari

नए पॉजिटिव मामलों में सबसे ज्यादा केस 1782 नए मामले इंदौर में आये। जबकि भोपाल में 1729, ग्वालियर में 1190 एवं जबलपुर में 803 नये मामले आये। संक्रमण के बीच सबसे अच्छी खबर यह है कि प्रदेश में अबतक कुल 4,59,195 संक्रमितों में से अब तक 3,69,375 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 84,957 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को 9620 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!