अब इंदौर पुलिस ने राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए रखी 31 शर्तें, जानें किन बातों का किया जिक्र

Edited By meena, Updated: 18 Sep, 2026 02:19 PM

indore police made arrangements for rahul gandhi s event

19 सितंबर को राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले बड़ा अपडेट सामने आया है। इंदौर पुलिस ने आयोजन की मंजूरी के लिए 31 शर्तें रखी है...

इंदौर (सचिन बहरानी) : 19 सितंबर को राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले बड़ा अपडेट सामने आया है। इंदौर पुलिस ने आयोजन की मंजूरी के लिए 31 शर्तें रखी है। वर्मा कमीशन रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा - 1991 में राजीव गांधी की हत्या सुरक्षा चूक से हुई थी, इसलिए इस बार सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं।

पुलिस के मुताबिक, आयोजकों द्वारा अपेक्षित उपस्थिति की वास्तविक संख्या लिखित शपथ पत्र पर प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें पुरुष एवं महिलाओं की पृथक-पृधक संख्या अंकित होगी। स्थल की क्षमता से अधिक संख्या की अनुमति नहीं होगी। रोकने का अधिकार पुलिस के पास सुरक्षित रहेगा। आगमन का स्रोत एवं परिवहन का विवरण प्रस्तुत किया जाए‌गा किस जिले तहसील महाविद्यालय से कितने व्यक्ति आ रहे हैं। कितने बस से, कितने निजी वाहन से एवं कितने रेल सब की कुल संख्या वाहन, चालक का नाम आदि, ऐसी 31 शर्तों के साथ राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को इजाजत मिली है।

देखें सूची-

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!