जिंदादिली को सलाम…13 साल के मासूम की दोनों किडनी फेल, वेंटिलेटर पर केक काटकर मनाया बर्थ-डे

Edited By meena, Updated: 24 Jun, 2022 04:42 PM

innocent s both kidneys fail cake cut on ventilator

मध्य प्रदेश के जबलपुर के एक अस्पताल से बेहद मार्मिक तस्वीर सामने आई हैं। जहां 13 साल का बच्चा वेंटिलेटर में बेड पर बैठा केक काटता दिख रहा है। बच्चे की दोनों किडनी फेल हो चुकी हैं। बच्चे को हौंसला और खुशी देने के लिए नर्स-डॉक्टर ने मिलकर उसका जन्मदिन...

जबलपुर(विवेक तिवारी): मध्य प्रदेश के जबलपुर के एक अस्पताल से बेहद मार्मिक तस्वीर सामने आई हैं। जहां 13 साल का बच्चा वेंटिलेटर में बेड पर बैठा केक काटता दिख रहा है। बच्चे की दोनों किडनी फेल हो चुकी हैं। बच्चे को हौंसला और खुशी देने के लिए नर्स-डॉक्टर ने मिलकर उसका जन्मदिन मनाया और बेड पर ही केक कटवाया।

जबलपुर के बड़ेरिया मेट्रो अस्पताल में रांझी का रहने वाला 13 साल का बच्चा भर्ती है। वह आठवीं का छात्र है और पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर है। डॉ शैलेन्द्र राजपूत ने बताया कि 2-3 महीने पहले बच्चे को बुखार आया फिर चेहरे और पैरों में सूजन आई। जांच की गई तो पता चला कि उसकी किड़नी खराब है। उसके दिल में भी प्रॉब्लम  है। मासूम को वेंटिलेटर में रखा गया है।

जिंदगी और मौत से जूझ रहे बच्चे का 22 जून को 13वां जन्मदिन था। परिजनों ने बताया तो अस्पताल स्टॉफ ने उसे विश किया। बच्चे ने केक काटने की इच्छा जताई थी। इस पर डॉ. शैलेन्द्र राजपूत ने केक मंगवाकर बच्चे से कटवाया। इस मौके पर परिजनों के साथ अस्पताल का सारा स्टाफ भी मौजूद रहा। सभी उसकी अच्छी सेहत की कामना कर रहे थे। अपनी गंभीर बीमारियों से अंजान बच्चे ने जिंदादिली के साथ जन्मदिन मनाया। इस मौके पर परिजनों की आंख में आंसू थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!