Edited By meena, Updated: 15 Nov, 2021 12:30 PM

भोपाल रेल मंडल ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के लोकार्पण समारोह के आमंत्रण कार्ड बदल दिए हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद विष्णु दत्त शर्मा की सख्त आपत्ति के रातों रात यह कार्ड बदले गए हैं।
भोपाल(इजहार हसन खान): भोपाल रेल मंडल ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के लोकार्पण समारोह के आमंत्रण कार्ड बदल दिए हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद विष्णु दत्त शर्मा की सख्त आपत्ति के रातों रात यह कार्ड बदले गए हैं। भाजपा संगठन ने रात में भोपाल आए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस बात पर आपत्ति जताई थी कि रानी कमलापति नाम का विरोध करने वाले कांग्रेसी विधायक आरिफ मसूद को मंच पर बिठाया जा रहा है।

वहीं भाजपा संगठन को दिग्विजय सिंह और आरिफ अकील के नाम पर भी आपत्ति थी। यह जानकारी मिलते ही वैष्णव ने भोपाल डीआरएम और भोपाल जीएम रेल को फटकार लगाई इसके बाद आधी रात को ही यह निर्णय लिया गया कि आमंत्रण पत्र से सभी विधायक और सांसदों के नाम हटा दिए जाएं। हनी ट्रैप में फंसे एमजे अकबर का नाम भी इस आमंत्रण पत्र में था।

तड़के जो आमंत्रण पत्र छप कर आये हैं अब उसमें सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यपाल मंगू भाई पटेल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ही नाम रह गया है बाकी सभी विधायक सांसदों के नाम हटा दिए गए हैं।