दिग्विजय की चुनौती के बाद बैकफुट पर विधायक रामेश्वर, बैरिगेट लगाकर दिग्गी का रोका रास्ता

Edited By meena, Updated: 24 Nov, 2021 12:19 PM

mla rameshwar on the backfoot after digvijay s challenge

घुटने तोड़ बयान को लेकर दिग्विजय सिंह और भाजपा विधायक आमने सामने आ गए हैं। यहां अपनी चेतावनी अनुसार, दिग्विजय सिंह रामेश्वर शर्मा के घर पहुंच रहे हैं। वहीं रामेश्वर शर्मा बैकफुट पर आ गए हैं। रामेश्वर शर्मा ने पूरे घर को छावनी में बदल दिया है। घर के...

भोपाल(इजहार हसन खान): घुटने तोड़ बयान को लेकर दिग्विजय सिंह और भाजपा विधायक आमने सामने आ गए हैं। यहां अपनी चेतावनी अनुसार, दिग्विजय सिंह रामेश्वर शर्मा के घर पहुंच रहे हैं। वहीं रामेश्वर शर्मा बैकफुट पर आ गए हैं। रामेश्वर शर्मा ने पूरे घर को छावनी में बदल दिया है। घर के भीतर समर्थकों के साथ राम भजन करने में जुट गए हैं। वहीं घर के बाहर पुलिस ने बैरिगेट लगाकर सारे रास्ते बंद कर दिए हैं।

PunjabKesari

दरअसल, दिग्विजय सिंह की चेतावनी के बाद रामेश्वर शर्मा ने उनके स्वागत की बात कही थी। लेकिन वहां का नजारा इसके बिल्कुल अलग है। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा विधायक के यहां पहुंचने के लिए मिंटो हॉल में तैयार है लेकिन रामेश्वर शर्मा के घर के बाहर बैरिगेट लगा दिए गए हैं। इसलिए दिग्विजय सिंह अरेरा हिल्स थाना के बाहर रामधुन करेंगे। उनके लिए सड़क पर ही ग्रीन कारपेट बिछाया गया है। पुलिस उन्हें ग्रीन कारपेट के आगे नहीं बढ़ने देंगी।

PunjabKesari

दरअसल, रामेश्वर शर्मा का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने कांग्रेसियों के घुटने तोड़ने की बात कही थी। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने ऐलान किया था कि वे 24 नंवबर को  विधायक रामेश्वर शर्मा के घर जाएंगे, और वहां पर रामधुन करेंगे। दिग्विजय सिंह ने चेतावनी दी थी कि मैं गांधीवादी हूं। हिंसा का जवाब अहिंसा में दूंगा। देखता हूं मेरे घुटने कौन तोड़ता है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!