MP Police Vacancy.. मध्यप्रदेश पुलिस में निकली बंपर पदों पर भर्ती, इस दिन से भर सकेंगे फॉर्म

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 07 Sep, 2025 03:18 PM

mp police vacancy massive recruitment drive for police positions in mp

मध्यप्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य पुलिस विभाग में पिछले आठ साल से खाली पड़े पदों को जल्द भरने की तैयारी शुरू हो गई है। इस साल पुलिस विभाग में करीब 8,000 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती का नोटिफिकेशन 10 सितंबर को जारी होने की...

भोपाल: मध्यप्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य पुलिस विभाग में पिछले आठ साल से खाली पड़े पदों को जल्द भरने की तैयारी शुरू हो गई है। इस साल पुलिस विभाग में करीब 8,000 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती का नोटिफिकेशन 10 सितंबर को जारी होने की संभावना है। इन पदों में उप निरीक्षक, आरक्षक, क्लर्क और अन्य तकनीकी पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया इसी साल पूरी कर ली जाएगी।

AI के जरिए होगी परीक्षा
इस बार भर्ती परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) करेगा। पिछले साल की आरक्षक भर्ती-2023 में हुई गड़बड़ियों को ध्यान में रखते हुए, इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया जाएगा। AI का इस्तेमाल परीक्षा के मूल्यांकन, नकल रोकने, प्रश्न पत्र तैयार करने और परीक्षा केंद्रों की जांच में किया जाएगा।

तीन एजेंसियों का सहयोग
पूरी भर्ती प्रक्रिया तीन अलग-अलग एजेंसियों की मदद से संपन्न कराई जाएगी। पहली एजेंसी परीक्षा का आयोजन करेगी। दूसरी एजेंसी प्रश्न पत्र तैयार करेगी। तीसरी एजेंसी AI के जरिए मूल्यांकन और अन्य तकनीकी काम संभालेगी।

भर्ती के पदों का विवरण..

  • पुलिस आरक्षक: 7,500
  • सब इंस्पेक्टर: 500
  • लिपिक: 500
  • तकनीकी और कंप्यूटर आरक्षक: 89

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!