विधानसभा चुनाव: टिकट मिलने के बाद हाई जोश में नरेंद्र तोमर, कहा- मैं कार्यकता हूं और लड़ूंगा, सिंधिया को टिकट पर दिया बड़ा बयान

Edited By meena, Updated: 26 Sep, 2023 07:41 PM

narendra singh tomar got ticket from dimani assembly of morena

BJP ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित 4 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट दी...

ग्वालियर(अंकुर जैन): BJP ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित 4 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट दी। पार्टी के इस फैसले ने सभी को हैरत में डाल दिया है। बात करें मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा की तो यहां से पार्टी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को उम्मीदवार घोषित किया है। तोमर 15 साल बाद प्रदेश की राजनीति में वापसी कर रहे हैं। टिकट घोषणा के बाद पहली बार ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कोई भी व्यक्ति हो केंद्रीय मंत्री हो सांसद हो या अन्य पद पर हो पहले वह भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति ने यदि निर्णय किया है तो हम कार्यकर्ता चुनाव लड़ेंगे जब निर्णय हुआ है तो सभी को लड़ना चाहिए और सब लड़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी द्वारा इस फैसले पर चुटकी लिए जाने पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस को इस फैसले से कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

PunjabKesari

कांग्रेस द्वारा भाजपा को डरा हुआ बताने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि BJP नहीं कांग्रेस भयभीत है, वो मोदी जी की लोकप्रियता से डरी हुई है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वह फालतू बातें करके अपना काम चला रही है।कमलनाथ द्वारा सरकार बनाने के दावे पर तोमर ने कहा कि कमलनाथ जी कुछ भी कह सकते हैं उनको बोलने की स्वतंत्रता है लेकिन जब चुनाव का रिजल्ट आएगा तब देखना कांग्रेस कहां खड़ी होती है।

कांग्रेस द्वारा केंद्रीय मंत्रियों की कुम्भकर्ण मेघनाद से तुलना करने पर तोमर ने कहा कि कांग्रेस रावण मानसिकता की है। जो रावण मानसिकता के लोग होते हैं वो किसी की भी किसी से तुलना कर सकते हैं। कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही जनाक्रोश यात्रा पर केंद्रीय मंत्री ने तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस की यात्रा पूरी तरह से फेल है। कहीं भी दिख नहीं रही है। आदमी भी दिख नहीं रहे हैं,  यात्रा भी कहीं दिख नहीं रही है, आक्रोश भी कहीं दिख नहीं रहा है।

PunjabKesari

भाजपा की आगामी लिस्ट में क्या अन्य केंद्रीय मंत्री सिंधिया और सांसदों को टिकट दिया जा सकता है इस सवाल पर उन्होंने कहा कि आगे आगे देखिए क्या होता है थोड़ा इंतजार कीजिए।

बता दें कि नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभा रहे हैं, बीजेपी ने उन्हें चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष पहले ही बनाया था, जबकि अब चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी भी सौंपी है। खास बात यह है कि गाहे बगाहे तोमर को सीएम पद का दावेदार भी बताया जाता है। ऐसे में तोमर को मैदान में उतरने के बाद से मध्य प्रदेश में अटकलों का दौर भी शुरू हो गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!