MP में मौत का तांडव! उज्जैन में 36 घंटों में 10 मरे, सभी सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत

Edited By meena, Updated: 08 Apr, 2021 03:10 PM

orgy of death in mp 10 killed in 36 hours in ujjain

मध्य प्रदेश में कोरोना से हाल बेहाल है। अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और दवाईंयों की कमी की खबरों से इस बात की ओर इशारा कर रही है कि मध्य प्रदेश में हालात बेकाबू हो रहे हैं। आलम यह है कि धार्मिक नगरी उज्जैन में पिछले 36 घंटों में 10 मरीजों की मौत हो...

उज्जैन: मध्य प्रदेश में कोरोना से हाल बेहाल है। अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और दवाईंयों की कमी की खबरों से इस बात की ओर इशारा कर रही है कि मध्य प्रदेश में हालात बेकाबू हो रहे हैं। आलम यह है कि धार्मिक नगरी उज्जैन में पिछले 36 घंटों में 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोविड अस्पतालों के बिगड़ते हालातों को लेकर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है।

PunjabKesari

उज्जैन के शासकीय माधव नगर कोविड-अस्पताल में पिछले 36 घंटों में 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। परिजनों का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा देर रात ऑक्सीजन की कमी से करीब 5 मौतें हो गई। जानकरी के मुताबिक रात 12 बजे जिलाधीश भी अस्पताल पंहुचे थे। वही यह भी सामने आया है कि गैस सिलेंडर को बिना कलेक्टर की निगरानी के काम लेने व 2 घंटे के बैकअप बनाये रखने के आदेश दिये थे।

PunjabKesari

बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,043 पॉजिटिव केस मिले हैं। हालात बिगड़ने का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पॉजिटिविटी रेट 12% पहुंच गया है। मौतों का आंकड़ा 4086 हो गया है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के बाद अब बड़वानी, उज्जैन और उमरिया में 100 से अधिक केस मिले हैं। वहीं छिंदवाड़ा में भी हालात बेकाबू हो रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!