बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दुकानदार की हार्ट अटैक से मौत, कांग्रेस बोली- पीड़ितों को मुआवजा दे सरकार

Edited By meena, Updated: 13 Feb, 2026 06:57 PM

shopkeeper dies of heart attack during bulldozer action in jabalpur

मध्य प्रदेश के जबलपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक दुकानदार की कथित रूप से हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और स्थानीय व्यापारियों ने ...

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक दुकानदार की कथित रूप से हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए। इस घटना को लेकर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सवाल उठाए हैं।

PunjabKesari

बुलडोजर कार्रवाई के बीच बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान एक दुकानदार मिंटू अग्रवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार्रवाई को लेकर वे काफी तनाव में थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।

व्यापारियों में आक्रोश

घटना के बाद आसपास के व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। उनका आरोप है कि बिना पर्याप्त नोटिस और वैकल्पिक व्यवस्था के कार्रवाई की गई, जिससे दुकानदार मानसिक दबाव में आ गए। कुछ समय के लिए बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा और विरोध प्रदर्शन भी हुआ।

प्रशासन का पक्ष

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत की जा रही थी और संबंधित लोगों को पहले ही सूचना दी गई थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही आधिकारिक रूप से सामने आएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

PunjabKesari

नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल

जबलपुर में बुलडोज़र कार्रवाई के दौरान दुकानदार मिंटू अग्रवाल की हृदयाघात से हुई मृत्यु बेहद पीड़ादायक और हृदय विदारक है। किसी भी परिवार की रोज़ी-रोटी, सपने और सहारा पल भर में छीनना यह असंवेदनशील शासन का प्रतीक है। प्रशासन की कार्रवाई इतनी कठोर और अमानवीय होना ठीक है कि किसी की जान चली जाए? यदि स्टे ऑर्डर था, तो उसे अनदेखा क्यों किया गया सरकार जवाब दे। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उन्होंने मुख्यमंत्री मांग की कि जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही हो और पीड़ित परिवार को न्याय व सम्मानजनक मुआवजा मिलना चाहिए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!