Edited By meena, Updated: 21 Jun, 2023 01:31 PM

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल के भक्तों के लिए एक बुरी खबर है
उज्जैन(विशाल सिंह) : विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल के भक्तों के लिए एक बुरी खबर है। आने वाले समय में महाकाल के गर्भगृह में भक्तों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लग सकता है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनी आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ टीमों (ASI) और जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) की समिति ने चिंतन जताया है कि हर रोज गर्भ गृह में स्थापित ज्योतिर्लिंग को स्पर्श करने और भस्म गिरने से उसे नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में समिति ने गर्भगृह में लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है।
आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ टीमों (ASI) और जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) की टीम 2019 से हर साल महाकाल परिसर का निरीक्षण कर सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट सौंपती है। दिसंबर 2022 में समिति ने निरीक्षण किया इसमें पाया कि 2021 में दिए गए सुझावों पर अमल नहीं किया गया। खासकर शिवलिंग पर भस्म का गिरना श्रद्धालुओं का स्पर्श पूजा और रगड़ने से ज्योतिर्लिंग को काफी नुकसान हुआ है।

अप्रैल 2021 की रिपोर्ट में समिति ने लिखा था रगड़ने भस्म गिरने और स्पर्श पूजा से ज्योतिर्लिंग पर छोटे-छोटे छिद्र बन गए हैं। यह बढ़ रहे हैं। इनमें पूजन सामग्री के कण रह जाते हैं। इस में बैक्टीरिया पनपते हैं जिससे क्षरण हो रहा है रिपोर्ट के मुताबिक शिवलिंग का आकार 50 सालों में धीरे धीरे घटा है।

वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि गर्भ गृह में प्रवेश रोकने पर सब से चर्चा की जाएगी इसके बाद निर्णय लिया जाएगा। गर्भ गृह में एंट्री और एग्जिट अलग-अलग हो यहां व्यवहारिक रूप से संभव नहीं हो पा रहा है। गर्भ गृह में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित की गई है। बंद करने के प्रस्ताव पर माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सभी पक्षों से बात करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। शिवलिंग पर भस्म गिरने से रोकने के संबंध में कई सुधार किए गए हैं। आगे और भी सुधार किए जाएंगे।