नाबालिग को ब्लैकमेल करके कर रहे थे शोषण, कई बार मिटाई हवस...टूटा बच्ची के सब्र का बांध, दिखाई हिम्मत दो पड़ोसी गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 28 Oct, 2025 05:43 PM

two accused arrested for raping a minor in indore

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है...

इंदौर (सचिन बहरानी) :  इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने नाबालिग को बदनाम करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था। परेशान होकर जब पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी और थाने पहुंची, तब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

PunjabKesari

पुलिस के अनुसार, नाबालिग के साथ क्षेत्र के ही दो युवकों की जान-पहचान थी। इसी पहचान का फायदा उठाते हुए दोनों ने पहले उसे अपने झांसे में लिया और बाद में धमकाकर शारीरिक शोषण किया। आरोपियों ने नाबालिग को यह कहकर डराया कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो उसकी बदनामी कर देंगे और उसका नाम सोशल मीडिया पर उछाल देंगे। डर के कारण पीड़िता लंबे समय तक चुप रही, लेकिन जब उसकी परेशानी बढ़ने लगी तो उसने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को घटना बताई। परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता की शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!