शौहरत से बदनामी तक,महिला तहसीलदार ने कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख जीत देश में कमाया था नाम, अब 2.5 करोड़ घोटाले में गई जेल

Edited By Desh Raj, Updated: 26 Mar, 2026 08:29 PM

won 50 lakh on kbc tehsildar now sent to jail

मध्य प्रदेश में आज एक घटनाक्रम से सबका ध्यान खींचा और काफी चर्चित मामला रहा। जी हां हम तहसीलदार अमिता सिंह तोमर की गिरफ्तार को लेकर बात कर रहे हैं। तहसीलदार अमिता तोमर की अरेस्ट होने की खबर पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी रही।

(ग्वालियर): मध्य प्रदेश में आज एक घटनाक्रम से सबका ध्यान खींचा और काफी चर्चित मामला रहा। जी हां हम तहसीलदार अमिता सिंह तोमर की गिरफ्तार को लेकर बात कर रहे हैं। तहसीलदार अमिता तोमर की अरेस्ट होने की खबर पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी रही।

कौन बनेगा करोड़पति में जीत चुकीं हैं 50 लाख रुपये

 

PunjabKesari

लेकिन शायद आप तहसीलदार अमिता तोमर के बारे में एक खास बात नहीं जानते हैं। वो बात ये कि तहसीलदार अमिता तोमर देश के फेमस टीवी शो “कौन बनेगा करोड़पति” में Big B यानि अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठ चुकी हैं और  50 लाख रुपये की भारी इनाम राशि भी जीत चुकी हैं। इस राशि को  जीतकर अमिता तोमर ने देशभर में ख्याति पाई थी और अपनी पहचान बनाई थी।

देश भर में कमाया नाम किया धूमिल

जब तहसीलदार अमिता तोमर ने कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर बैठकर मुश्किल से मुश्किल से सवालों के जवाब दिए थे तब पूरे देश में अमिता की प्रशंशा हुई थी। और जब उन्होंने 50 लाख रुपये की भारी भरकम राशि जीत ली तो उनका खूब नाम हुआ। उन्हें बहुत सारी बधाइयां मिली थी। लेकिन अब बाढ़ राहत राशि घपले में दोष सिद्ध होने और गिरफ्तारी के साथ ही अमिता तोमर की सारी छवी धूमिल हो चुकी है। अब लोग उन्हें घोटालेबाज कर्मचारी के तौर पर टारगेट कर रहे हैं।  

2.5 करोड़ के बाढ़ राहत राशि घपले को लेकर पहुंची हवालात

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में साल 2021 में आई भीषण बाढ़ को लेकर ये सारा मामला जुड़ा है।  बाद पीड़ितों के लिए आई राहत राशि में 2.5 करोड़ रुपये का घपला हुआ, यह राशि बाढ़ पीड़ितों की जगह दूसरे खातों में भेजी गई थी।

जांच में 28 पटवारी और बड़ौदा तहसील की तत्कालीन तहसीलदार अमिता सिंह तोमर जांच में घोटाले के दोषी पाए गए। तहसीलदार और पटवारियों पर एफआइआर हुई। अमिता सिंह ने गिरफ्तारी से बचने हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई, पर राहत नहीं मिलीं। गिरफ्तारी के भय से फरार भी हुईं, पर अंत में श्योपुर पुलिस ने तहसीलदार को ग्वालियर से दबोच लिया। श्योपुर एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा, कि इस घोटाले में कई और चेहरे बेनकाब होंगे। गौर करने वाली बात है कि सुप्रीम कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद से ही तहसीलदार अमिता तोमर की गिरफ्तारी की चर्चाएं तेज हो गईं थीं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!