पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 202 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का विकास करेगा आंध्र प्रदेश

Edited By PTI News Agency, Updated: 28 Nov, 2020 08:28 PM

pti indore story

अमरावती, 28 नवंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र का आंध्र प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एपीटीडीसी) राज्य में अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 202 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के विकास की तैयारी कर रहा है।

राज्य मंत्रिमंडल की शुक्रवार को हुई बैठक में एपीटीडीसी को राज्य में पर्यटन बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 142 करोड़ रुपये का कर्ज लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर होटलों का निर्माण किया जाएगा। निगम शेष 60 करोड़ रुपये की राशि अपने आंतरिक स्रोतों से खर्च करेगा।
आंध्र प्रदेश के विशेष मुख्य सचिव (पर्यटन एवं संस्कृति) रजत भार्गव ने पीटीआई-भाषा से कहा कि लांबासिंगी में ‘इको-रिजॉर्ट’ का विकास किया जाएगा। विशाखापत्तनम जिले के आदिवासी क्षेत्र का यह इलाका ‘आंध्र के ऊटी’ के रूप में लोकप्रिय हो रहा है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!