घर में अकेला था 12 साल का मासूम, उठाया ये खौफनाक कदम

Edited By meena, Updated: 09 Dec, 2019 10:17 AM

12 year old was alone at home took this dreadful step

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां एक 12 साल के बच्चे ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वारदात रांझी थाना क्षेत्र के पनेहरा गांव की है। बच्चे ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया पुलिस इसकी जांच कर रही है...

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां एक 12 साल के बच्चे ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वारदात रांझी थाना क्षेत्र के पनेहरा गांव की है। बच्चे ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया पुलिस इसकी जांच कर रही है। यही सवाल क्षेत्र के लोगों के मन में उठ रहा है| जबलपुर के पनेहरा के पास आज दोपहर क्लास 6 में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपने घर में फांसी लगा ली| बच्चे ने ऐसा कदम क्यों उठाया पुलिस इसकी जांच कर रही है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, रविवार को बच्चा घर में अकेला था। शाम को जब छात्र के माता पिता घर पहुंचे और उसने दरवाजा नहीं खोला। परिजनों को चिंता हुई और पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर का मंजर देखकर उनकी आंखे खुली की खुली रह गई। बच्चा मफलर के सहारे फांसी पर लटका हुआ था। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई। रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि छात्र क्लास 6 में एक प्राइवेट स्कूल में पड़ता था। उसने करीब पांच साल पहले भी खेल खेल में फांसी लगाने की कोशिश की थी। वहीं चर्चा ये भी है कि छात्र के हाल ही में अर्धवार्षिक परीक्षा में बहुत कम नंबर आए थे जिसको लेकर भी वो काफी परेशान था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!