इंदौर में 15 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग लड़के समेत दो हिरासत में

Edited By meena, Updated: 14 Nov, 2024 06:41 PM

15 year old girl gang raped in indore

इंदौर में 15 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करके उसका वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग लड़के समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है...

इंदौर : इंदौर में 15 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करके उसका वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग लड़के समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विनोद कुमार मीणा ने बताया कि लड़की की अपने एक पुरुष मित्र के साथ अनबन हो गई थी। उन्होंने बताया कि उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म में शामिल नाबालिग लड़का और 19 वर्षीय युवक उसके पुरुष मित्र के दोस्त हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी चार नवंबर को लड़की को यह झांसा देकर अपने साथ मल्हारगंज थाना क्षेत्र के एक कमरे में ले गए कि वे उसके पुरुष मित्र के साथ उसकी दोबारा दोस्ती करा देंगे।

मीणा ने बताया कि लड़की दोनों लोगों को पहले से जानती थी, इसलिए वह भरोसा करके उनके साथ चली गई। डीसीपी ने बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और जांच की जा रही है। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने पीड़ित लड़की के बयान के हवाले से बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के दौरान आरोपियों ने लड़की का वीडियो भी बनाया था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!