कटनी में 40 एकड़ खड़ी गेंहू की फसल जलकर हुई खाक, शार्ट सर्किट से लगी आग

Edited By Jagdev Singh, Updated: 08 Apr, 2020 07:25 PM

40 acres of standing wheat crop burnt in katni fire on short circuit

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बहोरीबंद बाकल थाना क्षेत्र के सिहुडी ग्राम में 40 एकड़ की फसल में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते गेंहू की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। यह देख किसान व उसका परिवार रोता बिलखता दिखाई दिया............

कटनी (संजीव वर्मा): मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बहोरीबंद बाकल थाना क्षेत्र के सिहुडी ग्राम में 40 एकड़ की फसल में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते गेंहू की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। यह देख किसान व उसका परिवार रोता बिलखता दिखाई दिया।

दरअसल यह आग बिजली के शाॅर्ट सर्किट से गेंहू की खड़ी फसलों में लग गई और देखते ही देखते यह आग 40 एकड़ में फैल गई और पूरी फसल जलकर खाक हो गई। इस आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीण ग्राम से खेत की तरफ निकले और आग पर काबू करने की कोशिश की, लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी और ग्रामीणों ने यह आरोप भी लगाया कि फायर ब्रिगेड को सूचना देने बाद भी 2 घंटे बाद मौके पर पहुंची। यदि समय से फायर ब्रिगेड पहुंच जाती तो इतना बड़ा नुक्सान नहीं होता।

इस खेते के मालिक केशव पटेल, राधे पटेल,नारायण पटेल के साथ अन्य 5 से 6 किसानों के खेत थे सभी की खड़ी गेंहू की फसल जलकर खाक हो चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!