ग्वालियर में दिनदहाड़े फायरिंग, गोली लगने से 55 वर्षीय महिला की मौत

Edited By meena, Updated: 29 Jul, 2024 07:38 PM

55 year old woman died due to gunshot in gwalior

ग्वालियर में सोमवार शाम को एक 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई...

ग्वालियर (अंकुर जैन) : ग्वालियर में सोमवार शाम को एक 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। घटना सोमवार शाम 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया। हत्याकांड के पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। फिलहाल माधवगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी कर दी है। वहीं सारी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, माधवगंज थाना क्षेत्र के गुड़ा इलाके में शाम 5 बजे के करीब अनीता गुप्ता बेटे के साथ डॉक्टर से चेकअप कराकर लौट रही थीं। दो आरोपी बाइक पर आए और महिला के बेटे से सोने की चेन छीनने की कोशिश करते हुए फायरिंग कर दी। गोली मारकर दोनों बदमाश भाग निकले। महिला को अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया।

PunjabKesari

हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश वजह बताई जा रही है क्योंकि गोली लगने से महिला की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना कर विवेचना शुरू कर दी है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की हरकत कैद हुई है और उनको पहचानने का प्रयास किया जा रहा है।

मौके पर पहुंचे सीएसपी अशोक सिंह जादौन का कहना है कि गोली लगने से 55 वर्षीय अनीता गुप्ता की मौत हुई है अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की है। महिला के शव को अब पीएम के लिए भेजा जाएगा और पूरे घटनाक्रम की जांच कर पुलिस कार्रवाई करेगी।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!