राज्य में 859 नए पुलिस अफसरों ने संभाली जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री ने उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं

Edited By meena, Updated: 30 Mar, 2026 05:10 PM

859 new officers join chhattisgarh police department

इनमें 54 सूबेदार, 528 उप निरीक्षक (जीडी), 02 उप निरीक्षक (कंप्यूटर), 01 उप निरीक्षक (रेडियो), 01 उप निरीक्षक (अंगुली चिन्ह), 68 उप निरीक्षक (एसबी) तथा 205 प्लाटून कमांडर शामिल हैं....

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : छत्तीसगढ़ पुलिस को मजबूती देने के लिए 859 नए अफसरों ने जिम्मेदारी संभाली है। इनमें 54 सूबेदार, 528 उप निरीक्षक (जीडी), 02 उप निरीक्षक (कंप्यूटर), 01 उप निरीक्षक (रेडियो), 01 उप निरीक्षक (अंगुली चिन्ह), 68 उप निरीक्षक (एसबी) तथा 205 प्लाटून कमांडर शामिल हैं। सीएम साय ने इन अफसरों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में आयोजित उप निरीक्षक संवर्ग के दीक्षांत (पासिंग आउट परेड) समारोह में शामिल हुए। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस अवसर पर सूबेदार, उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर संवर्ग के अधिकारियों को सफल प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सीएम ने कहा कि पुलिस सेवा अनुशासन, जिम्मेदारी, त्याग और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। मुझे विश्वास है कि आप सभी सत्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और दृढ़ संकल्प के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करेंगे। उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रेरित करते हुए कहा कि पुलिस का मूल दायित्व नागरिकों की रक्षा करना है।  जब भी कोई नागरिक असुरक्षित महसूस करता है, तो सबसे पहले पुलिस के पास ही जाता है। इसलिए जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वर्दी केवल अधिकार नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा का संकल्प और उससे जुड़ी प्रतिष्ठा का प्रतीक है, जिसे हर परिस्थिति में बनाए रखना आवश्यक है। 

वहीं गृहमंत्री विजय शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नव नियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि ये सभी अधिकारी अब राष्ट्रसेवा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी प्रतिबद्धता, अनुशासन और समर्पण से प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!