नशे में अकेली महिला के घर घुस गया युवक,शारीरिक संबंध बनाने का लगा दवाब बनाने,पति रहता हैं मुंबई,भारी बवाल

Edited By Desh sharma, Updated: 18 Oct, 2025 03:04 PM

a drunk young man entered the home of a single woman

जबलपुर से एक बड़ी ही अजीब और संगीन घटना सामने आई है। एक युवक अकेली रहने वाली महिला के घर जा पुहंचा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा।

(जबलपुर):जबलपुर से एक बड़ी ही अजीब और संगीन घटना सामने आई है। एक युवक अकेली रहने वाली महिला के घर जा पुहंचा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। जानकारी के मुताबिक शहर के गोरा बाजार थाना में गुरुवार देर रात एक युवक अकेले रहने वाली महिला के घर आ धमका और उसका दरवाजा खटखटाया। महिला ने दरवाजा खोला तो तो युवक महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाने लगा और  संबंध बनाने की बात करने लगा। लेकिन जब बात नहीं बनी तो महिला के घर के बाहर हंगामा करने लगा और बवाल किया।

जब हंगामे की  सूचना पुलिस को मिली तो गोराबाजार पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। जानकारी ये भी सामने आई है कि ये 35 वर्षीय महिला अकेली ही घर में रहती है और  बिहार की रहने वाली है। महिला का पति मुंबई में रहते हैं। महिला की हंगामा करने वाले युवक के साथ वैसे बातचीत होती थी, लेकिन गुरुवार देर रात युवक  शराब के नशे में धुत होकर महिला के घर गया।

उसकी आपत्तिजनक फोटो दिखाकर संबंध बनाने के बातें करने लगा। धमकी देने लगा कि यदि वह उससे शारीरिक सम्बंध नहीं बनाती है, तो तस्वीरें वायरल कर देगा। लिहाजा पुलिस को सूचित करने  के बाद वो मौके से भाग निकला।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!