खरगोन में मजदूरों के दल पर मधु मक्खियों ने किया हमला, पांच लोग घायल

Edited By Himansh sharma, Updated: 16 Feb, 2025 04:33 PM

a group of workers attacked bees in khargone

खरगोन में मजदूरों के दल ने मधुमक्खियों पर किया हमला

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सेगांव क्षेत्र में मजदूरों के एक दल पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें 5 मजदूर घायल हो गए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत सामान्य बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेगांव व कंचनपुर निवासी मजदूर सुबह 9 बजे के आसपास मकान निर्माण के लिए मजदूरी के लिए जा रहे थे। धवलिया बाड़ी फाटे पर वह अन्य मजदूरों के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उनपर अचानक हमला कर दिया। 

PunjabKesariसेगांव में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें खरगोन जिला अस्पताल रैफर किया गया है। यहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। मरीजों को सूजन के साथ जलन की शिकायत है। मधुमक्खियों के हमले में घायल अरुण वर्मा व सुभाष ने बताया जंगल क्षेत्र से मधुमक्खियां का झुंड उड़ते आ रहा था। मधुमक्खी ने हमपर हमला किया। उसके बाद झुंड ने बाकी अन्य चार मजदूर साथियों को चपेट में ले लिया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!