छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की नई पहल, स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

Edited By meena, Updated: 31 Oct, 2026 06:35 PM

a new initiative by the school education department at the chhattisgarh state fe

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लगाई जा रही विभागीय स्टॉल में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में हो रहे नवाचारों, आधुनिक शिक्षण तकनीकों और...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लगाई जा रही विभागीय स्टॉल में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में हो रहे नवाचारों, आधुनिक शिक्षण तकनीकों और शैक्षणिक उपलब्धियों की झलक देखने को मिलेगी। स्टॉल के माध्यम से राज्य में गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और तकनीक आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुखी बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को राज्योत्सव में प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा। विभागीय स्टॉल में समावेशी शिक्षा एवं संस्कृति, कौशल विकास एवं शिक्षा, STEM/ATL/Composite Lab, नवाचार, SCERT की उपलब्धियां, मुस्कान पुस्तकालय एवं डिजिटल लाइब्रेरी, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, स्मार्ट शिक्षण, NCC, स्काउट गाइड, रेड क्रॉस तथा डिजिटल लर्निंग एवं स्मार्ट क्लास जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।

स्टॉल में आधुनिक शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित आधारित स्टेम शिक्षा, अटल टिंकरिंग लैब तथा कंपोजिट लैब के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और नवाचार की भावना विकसित करने के प्रयासों को विशेष रूप से रेखांकित किया जाएगा। साथ ही डिजिटल लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लास के माध्यम से शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक रोचक, प्रभावी और तकनीक आधारित बनाने की पहल को भी प्रस्तुत किया जाएगा।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) की शैक्षणिक उपलब्धियों, शिक्षक प्रशिक्षण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी प्रदर्शनी में स्थान दिया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, व्यावहारिक ज्ञान, कौशल आधारित शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा देने की अवधारणा पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त स्टॉल में एनसीसी, स्काउट गाइड और रेड क्रॉस जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने के प्रयासों को भी प्रमुखता दी जाएगी। समावेशी एवं समग्र शिक्षा के अंतर्गत प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य को भी रेखांकित किया जाएगा।

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की यह स्टॉल प्रदेश की बदलती शिक्षा व्यवस्था, आधुनिक तकनीकों के समावेश और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को प्रदर्शित करेगी। इसके माध्यम से आम नागरिकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं, नवाचारों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!