भोपाल में वाहन चेकिंग के दौरान महिला को पुलिसकर्मी ने जड़ा थप्पड़, फिर बनाया वीडियो..

Edited By Himansh sharma, Updated: 21 Apr, 2025 11:46 AM

a policeman slapped a woman during vehicle checking in bhopal

पुलिस पर वाहन चेकिंग के दौरान एक महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है

भोपाल। (इजहार खान): मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की अवधपुरी पुलिस पर वाहन चेकिंग के दौरान एक महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पुलिस पर आरोप है कि एक महिला बिना हैलमेट के टू व्हीलर चलाते पकड़ी गई थी। पुलिस और महिला के बीच चालान भरने की बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बड़ गया कि एक पुलिसकर्मी ने महिला को जोरदार चांटा जड़ दिया। 

महिला अवधपुरी थाने गई मगर वहाँ उसकी फरियाद नहीं सुनी गई, तब पीड़िता ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद मामले की जांच की गई और फिर महिला थाना पुलिस ने उक्त प्रधान आरक्षक के खिलाफ मारपीट, धमकाने, और अभद्रता का मामला दर्ज किया। इसके साथ ही जिस प्रधान आरक्षक ने मारपीट के दौरान महिला का वीडियो बनाया था उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। फ़िलहाल दोनों को प्रधान आरक्षक को केस दर्ज होते ही डीसीपी ने दोनों को लाइन अटैच कर दिया है। 

PunjabKesariमहिला थाना प्रभारी अंजना दुबे का कहना है कि गुरुवार को अवधपुरी इलाके में थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी, तभी एक महिला को रोका गया था जिसने हेलमेट नहीं लगाया था। चालानी कार्रवाई की बात कही गई इस बात का महिला ने विरोध किया चेकिंग पॉइंट पर खड़े प्रधान आरक्षक अतुल और महिला के बीच बहस हुई थी महिला का आरोप है कि अतुल ने उसे चांटा मारा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

54/2

8.1

Gujarat Titans

198/3

20.0

Kolkata Knight Riders need 145 runs to win from 11.5 overs

RR 6.67
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!