उज्जैन में चलती कार बनी अचानक आग का गोला, क्षेत्र में मच गया हड़कंप..

Edited By Himansh sharma, Updated: 21 Feb, 2024 02:43 PM

a sudden fire broke out in a moving car in ujjain

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में मंगलवार की रात को अचानक एक कार में आग लग गई।

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में मंगलवार की रात को अचानक एक कार में आग लग गई। कार सवार दो लोगों ने समय रहते कार से निकल कर अपनी जान बचाई। कार में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यह घटना नागझिरी चौराहा की है।

PunjabKesari
उज्जैन के नागझिरी चौराहा पर चलती कार में अचानक आग लग गई थी। कार में सवार राजा कुमरावत और उनके साथी बिहार से किसी काम से उज्जैन आए थे और जब वह वापस जा रहे थे तब यह हादसा हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन तब तक कार जलकर राख हो गई थी। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि कार में आग किन कारण के चलते लगी है। कार में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!