चोरी करने के इरादे से खटखटाया गेट, खोलते ही महिला डॉक्टर पर किया चाकू से हमला

Edited By Himansh sharma, Updated: 30 Jul, 2025 07:27 PM

a woman was attacked with a knife in jabalpur

जबलपुर जिले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में पदस्थ एक महिला डॉक्टर पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया।

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में पदस्थ एक महिला डॉक्टर पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया। डॉक्टर नीलम सिंह बुधवार को अपने घर पर थी। तभी एक युवक आया और गेट खटखटाया जैसे ही महिला ने गेट खोला युवक ने हमला कर दिया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया था और पुलिस के हवाले कर दिया है। महिला डॉक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है यहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस का कहना है कि युवक का नाम मुकुल है जो चोरी की नीयत से घर में घुसा था। यह घटना कृष्ण परिसर में हुई महिला नीलम सिंह घर पर अकेली थी, जैसे ही उन्होंने गेट खोला युवक ने चाकू से हमला कर दिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!