Edited By Himansh sharma, Updated: 15 Jun, 2025 06:55 PM

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में झिरी गांव में शनिवार की शाम को एक महिला को सांप ने काट लिया।
बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में झिरी गांव में शनिवार की शाम को एक महिला को सांप ने काट लिया। महिला रसोई में खाना बना रही थी सांप के काटने से ललिता की मौत हो गई है। यह घटना शनिवार देर शाम की है महिला के पैर के अंगूठे में सांप ने काटा था।
परिजन तत्काल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गए लेकिन यहां पर उसकी मौत हो गई। सांप काटने के बाद रसोई में ही छुप गया था। इस घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और भैंसदेही तहसीलदार की मौजूदगी में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है, महिला को जिस सांप ने काटा था उसे भी परिजनों ने पकड़ लिया था लेकिन महिला की मौत के बाद परिजनों ने सांप को छोड़ दिया।