Edited By Himansh sharma, Updated: 11 Jun, 2025 02:47 PM

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक महिला ने खुद पर धारदार कैंची से हमला किया
सीहोर। (धर्मेंद्र राय): मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक महिला ने खुद पर धारदार कैंची से हमला किया और आत्महत्या कर ली, यह घटना मंगलवार की है महिला का नाम मनीषा राठौर था। अज्ञात कारण के चलते महिला ने घर की तीसरी मंजिल पर जाकर आत्महत्या की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मामला दर्ज कर महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इछावर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनीषा कई साल से मानसिक रूप से बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था।
महिला का पति गांव में ही दुकान चलाता है। वहीं इस मामले पर महिला के परिजनों का कहना है कि महिला के शरीर में देवता आते थे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।