नीट की आंसर शीट देखी और कर लिया सुसाइड, पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

Edited By Himansh sharma, Updated: 04 Jun, 2025 01:31 PM

he saw the neet answer sheet and committed suicide

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक छात्र ने आत्महत्या कर ली।

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। नीट की आंसर शीट में कम नंबर देखकर छात्र दुखी हो गया था और कमरे में चला गया था। इसके बाद फायरिंग की आवाज सुनाई दी, परिजन तत्काल छात्र को अस्पताल लेकर पहुंचे यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह घटना मंगलवार रात की है घटना शताब्दीपुरम की है महाराजपुरा थाना पुलिस ने पिस्टल जब्त कर ली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्र का नाम निखिल प्रताप राठौर था जो अपने परिवार के साथ महाराजपुरा क्षेत्र में रहता था। 

बताया जा रहा है कि नीट की आंसर शीट देखने के बाद छात्र दुखी हो गया था और कमरे में चला गया, परिजनों का कहना है कि छात्र पढ़ाई को लेकर बेहद गंभीर था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!