नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 13 May, 2022 07:37 PM

accused arrested for raping minor

इंदौर में दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में पुलिस ने नाबालिक युवती के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी संतोष राठौर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मूल रूप से खरगोन का रहने वाला है। इंदौर के महिला थाने पर नाबालिग युवती द्वारा अपने...

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में पुलिस ने नाबालिक युवती के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी संतोष राठौर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मूल रूप से खरगोन का रहने वाला है। इंदौर के महिला थाने पर नाबालिग युवती द्वारा अपने परिजनों के साथ पहुंचकर दुष्कर्म के धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।

PunjabKesari

पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि नाबालिग युवती के साथ पिछले कई दिनों से संतोष राठौर नाम का युवक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था। पीड़िता ईट के भट्टे पर ही रहती है और संतोष राठौर भी वही पास में रहता था। नाबालिग युवती को डरा धमका कर उसने पहले दुष्कर्म किया और उसके बाद परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए कई बार इस घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के अनुसार प्रकरण दर्ज कर आरोपी संतोष राठौर को सलाखों के पीछे कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!