Instagram पर शुरु हुई Love story का खौफनाक अंत! नाबालिग प्रेमिका ने मिलने बुलाया फिर...जानकर उड़ जाएंगे होश

Edited By meena, Updated: 14 Sep, 2026 08:10 PM

a love story that began on instagram meets a horrific end

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम की एक प्रेम कहानी का अंत दिल दहला देने वाले हत्याकांड के साथ हुआ। ग्राम मनकी के रहने वाले संदीप गौड़ की...

पन्ना (टाइगर खान) : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम की एक प्रेम कहानी का अंत दिल दहला देने वाले हत्याकांड के साथ हुआ। ग्राम मनकी के रहने वाले संदीप गौड़ की इंस्टाग्राम पर पास के गांव की एक लड़की से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच की नजदीकियां लड़की के मामा नीरज उर्फ नत्थू गौड़ (26) को रास नहीं आ रही थी। मना करने के बाद भी जब बातचीत बंद नहीं हुई, तो मामा ने भांजी के जरिए ही संदीप को 'लव ट्रैप' में फंसाने का खतरनाक प्लान बनाया।

PunjabKesari

​9 सितंबर की देर रात भांजी से फोन करवाकर संदीप को घर के पीछे खेतों में मिलने बुलाया गया। जैसे ही संदीप पहुंचा, घात लगाए बैठे मामा नीरज और उसके साथी राजबहादुर ने उसे दबोच लिया। आरोपी उसे घसीटते हुए पास के जंगल ले गए और पत्थरों से सिर व चेहरा कुचलकर बेरहमी से मार डाला। पहचान मिटाने और सबूत छिपाने के लिए लाश को चट्टानों की गहरी दरार में दबा दिया।

PunjabKesari

वहीं मामले का खुलासा करते हुए एएसपी ने बताया कि ​10 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पन्ना पुलिस ने 12 सितंबर को जंगल से शव बरामद किया। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर खून से सना पत्थर व मोबाइल जब्त कर लिया है, जबकि नाबालिग भांजी को अभिरक्षा में लिया गया है। वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!