Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Sep, 2026 12:38 PM

MP desk: मध्यप्रदेश के जबलपुर में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 16 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर लड़की से संबंध बनाए। नाबालिग लड़की 6 माह की गर्भवती निकली है। घटना की जानकारी पर परिजनों...
MP desk: मध्यप्रदेश के जबलपुर में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 16 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर लड़की से संबंध बनाए। नाबालिग लड़की 6 माह की गर्भवती निकली है। घटना की जानकारी पर परिजनों के होश उड़े है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना जबलपुर जिले के खमरिया थाना क्षेत्र की है। जहां एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया है। आरोप है कि युवक उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया। शादी का झांसा देकर नाबालिग से अपने ही घर में कई बार संबंध बनाए। इसी बीच लगातार संबंध बनाने के चलते नाबालिग गर्भवती हो गई। घटना की जानकारी पर लड़की की मां के होश उड़े है।
पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नाबालिग लड़की के बयान दर्ज कराए गए है। जिसके आधार पर आगे की कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि किशोरी की मां भोपाल में अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत हैं जबकि उसकी बेटी यहां नानी के पास रह रही थी। फिलहाल, यह मामला चर्चा का विष्य बना हुआ है।