पोती से रेप! शोर सुनकर दादी उठी तो उतारा मौत के घाट, आधी रात को हुए कत्ल का आरोपी गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 01 Aug, 2025 12:44 PM

accused of murder of woman arrested in jabalpur

मध्य प्रदेश के में 70 वर्षीय महिला की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है...

जबलपुर (विवेक तिवारी) : मध्य प्रदेश के में 70 वर्षीय महिला की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी महिला की पोती से बलात्कार के इरादे से घर में घुसा था लेकिन दादी बीच में बाधा बनी तो उसने मौत के घाट उतार दिया। घटना जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रतीक उर्फ राहुल कुशवाहा को महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना के दिन अपनी दो पोतियों के साथ सो रही थी। आरोपी 20 वर्षीय युवती को को डरा धमकाकर बलात्कार कर रहा था। आवाज सुनकर पास ही सो रही दादी की आंख खुल गई। जैसे ही दादी ने शोर मचाना चाहा आरोपी ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया।

PunjabKesari

पीड़ित युवती ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी राहुल कुशवाहा को पुलिस ने पनागर से गिरफ्तार किया है।

वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रेम प्रसंग की आशंका की भी पड़ताल कर रही है। एडिशनल एसपी अंजना तिवारी ने बताया कि युवती का मेडिकल करवाया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या और बलात्कार का मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है कि आरोपी की परिवार से कितनी पहचान है। क्या आरोपी घर में आता जाता रहा है। सभी पहलूओं की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!