Edited By Himansh sharma, Updated: 27 Apr, 2025 09:48 PM
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मां अहिल्या की नगरी इंदौर को कई गौरव मिले हैं।
इंदौर। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मां अहिल्या की नगरी इंदौर को कई गौरव मिले हैं। अब यह ग्रीन सिटी बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्प शक्ति से 11 साल में अमूलचूल परिवर्तन आए हैं। देशभर की सूरत बदल चुकी है। मध्यप्रदेश सरकार भी उनके विजन और मिशन के साथ खड़ी है। हमने प्रदेश के छोटे-छोटे शहरों में उद्योग और उद्योगपतियों को पहुंचाया है। जीआईएस में हमने 30 लाख करोड़ का निवेश प्राप्त किया है। बैरसिया में मेगा इलेक्ट्रॉनिक पार्क बनाएंगे। मध्य प्रदेश को अंतरिक्ष क्षेत्र का केंद्र बनाएंगे। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि साइबर सुरक्षा एवं उत्कृष्टता पर फोकस करेंगे।
CM डॉ. मोहन यादव के संबोधन के प्रमुख बिन्दु..
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मां अहिल्या की नगरी इंदौर को कई गौरव मिले हैं। अब यह ग्रीन सिटी बनेगी।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्प शक्ति से 11 साल में अमूलचूल परिवर्तन आए हैं। देशभर की सूरत बदल चुकी है। मध्य प्रदेश सरकार भी उनके विजन और मिशन के साथ खड़ी है।
- हमने प्रदेश के छोटे-छोटे शहरों में उद्योग और उद्योगपतियों को पहुंचाया है। जीआईएस में हमने 30 लाख करोड़ का निवेश प्राप्त किया है।
- उन्होंने कहा कि बैरसिया में मेगा इलेक्ट्रॉनिक पार्क बनाएंगे, मध्य प्रदेश को अंतरिक्ष क्षेत्र का केंद्र बनाएंगे साइबर सुरक्षा एवं उत्कृष्टता पर काम करेंगे
- इंदौर में एग्रीटेक, ड्रोन टेक्नोलॉजी सेक्टर के उद्योग शुरू होंगे। परदेशी पुरा के इंडस्ट्री पार्क को पीपीपी मोड पर दिया है।
- प्रदेश में भोपाल समेत 5 शहरों में बड़े इंडस्ट्री पार्क शुरू किए जा रहे हैं। राज्य में कोरिया, जापान से निवेशक आ रहे हैं। कोरिया का भारतीय संस्कृति से पुराना नाता रहा है।
- उद्योगपति का बनना एक मंदिर का बनना है। एक व्यक्ति श्रम शक्ति से कई परिवारों को रोटी देता है। प्रधानमंत्री जी स्वयं इसे प्रमोट करते हैं।
- एक समय था तो लोग उद्योगपतियों के साथ हाथ मिलाने और फोटो खिंचाने से कतराते थे। आज इजरायल, ब्राजील जैसे देशों की विकास की गति देखिए। हम 1947 में आजाद हुए, लेकिन उद्योगों की गति उतनी नहीं हुई। पूर्व में प्रगति रुकी थी, प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।
- हमारी पड़ोसी दुश्मन पाकिस्तान भी कहता है कि काश मोदी हमारे भी प्रधानमंत्री होते तो हमें इतने दुर्दिन नहीं देखने पड़ते। यह बदलता भारत है। आप रुकना मत, थमना मत... मध्यप्रदेश ने अभी तो शुरुआत की है।
- मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएं हैं। हम 3 मई को एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव करने जा रहे हैं। प्रदेश में कृषि विकास दर सबसे अधिक है। हमारा सिंचाई क्षेत्र 55 लाख हेक्टेयर है।
- हमारी प्रति व्यक्ति आय कभी 11 हजार थी, आज 1 लाख 52 हजार रुपए है। 2047 तक पर कैपिटा इनकम 22 लाख रुपए हो जाए, इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। मध्यप्रदेश को आप सभी का साथ मिलेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन के प्रमुख बिन्दु*
- इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरर के लिए बैरसिया में 209 एकड़ के मेगा प्रोजेक्ट से हम प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन का पावर हाउस बनाएंगे।
- यहां मोबाइल, सेमीकंडक्टर डिवाइस पार्क बनाने वाली सभी कंपनियों को वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा।
- 1500 करोड़ से अधिक का निवेश आकर्षित करते हुए, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेंगे , मेक इन मध्य प्रदेश की इस नई पॉलिसी का लाभ मिलेगा।
- स्पेस टेक नीति पर काम करते हुए मध्य प्रदेश को हम अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का एक प्रमुख केंद्र बनाएंगे। इस नीति के अंतर्गत हम स्टार्टअप, अंतरिक्ष अनुसंधान सेटेलाइट टेक्नोलॉजी और कमर्शियल स्पेस मिशन के लिए भी प्रोत्साहित करेंगे।
- साइबर सुरक्षा उत्कृष्टता में आज के इस अवसर पर साइबर से जुड़े हुए सुरक्षा और अलग-अलग प्रकार के सभी कामों के लिए ट्रेनिंग और विभिन्न प्रकार के काम करते हुए हम एक नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं।
- इंदौर में एग्रीटेक उत्कृष्टता केंद्र आईआईटी इंदौर के साथ हम आईसीएआर नेशनल इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर एग्री टेक और खासकर ड्रोन टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं।