शराब के नशे ने पति को बना दिया हत्यारा, पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, जानिए पूरा मामला

Edited By Himansh sharma, Updated: 07 Jun, 2025 04:18 PM

alcohol addiction turned the husband into a murderer

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पारिवारिक विवाद के बाद पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पारिवारिक विवाद के बाद पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। वहीं नाबालिग बेटी पर भी जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना बरगी थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पटेल तिराहे के रहने वाले रामजी भूमिया ने पत्नी राधा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया घटना शुक्रवार की है। 

महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। आरोपी इतने गुस्से में था कि उसने अपनी नाबालिग बेटी पर भी वार कर दिया। बच्ची को गंभीर हालत में जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बॉस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार वारदात के समय आरोपी शराब के नशे में था। इस दौरान उसने नशे में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!