रीवा: बकिया डैम के 12 गेट खोले, नीचले इलाकों में हाई अलर्ट, बाढ़ से निपटने के लिए तैयार प्रशासन

Edited By meena, Updated: 05 Aug, 2023 12:37 PM

bakia dam s 12 gates opened high alert in low lying areas

भारी बारिश के चलते रीवा जिले के बकिया डैम के 12 गेट खोल दिए गए हैं...

रीवा (गोविंद सिंह): भारी बारिश के चलते रीवा जिले के बकिया डैम के 12 गेट खोल दिए गए हैं। इससे निचले इलाकों में हाई अलर्ट किया गया है। साथ ही प्रशासन नदी के किनारे ना जाने की मुनादी करवा कर चेतावनी दे रहे हैं। त्योथर इलाके में नदी नाले उफान पर हैं। एनडीआरएफ की टीम को अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है। कल रात से प्रशासन के लोग लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

PunjabKesari

जिले में पिछले 4 दिनों से रुक रुककर हो रही बारिश का असर नदी नालों और पर्यटन स्थल परदिख रहा है। रीवा में हो रही बारिश के चलते सिरमौर स्थित पुरवा फॉल में पानी बढ़ गया है। प्राकृतिक सौंदर्य का मजा लेने काफी संख्या में पर्यटकपहुंच रहे हैं। हालांकि लगातार हो रही बारिश से तराई अंचल के निचले गांवों में पानी बढ़ने का खतरा बढ़ा। प्रशासन ने पर्यटन स्थल और तराई अंचलों में लोगों को अलर्ट किया है। पर्यटक स्थलों में पानी से दूर रहने की चेतावनी दी गई है जिससे किसी भी तरह के खतरे से पर्यटकबचे रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!