कृषि मंत्री कमल पटेल के गृह जिले हरदा के किसानों ने नहीं लौटाया बैंक का पैसा, लटक सकती है कार्रवाई की तलवार

Edited By Devendra Singh, Updated: 03 Jan, 2023 12:11 PM

bank was show farmer name in publicly after no return money

हरदा में किसानों ने खेती करने के लिए कर्ज लिया था। लेकिन समय बीत जाने के बाद भी किसानों ने समय पर कर्ज की राशि जमा नहीं कराई। जिसके बाद बैंक ने किसानों के नाम की सूची सार्वजनिक कर दी है।

हरदा (राकेश खरका): हरदा के सहकारी समिति बैंक (cooperative bank) से किसानों ने अपनी खेती करने के लिए कर्ज लिया था। लेकिन खेती में आमदानी नहीं होने के कारण, किसान कर्ज की राशि बैंक (bank) को नहीं लौटा पाए। जिसके बाद बैंक ने हरदा के 300 से ज्यादा किसानों के नामों की सूची सार्वजनिक कर दी है। सूची सार्वजनिक होने के बाद किसानों का आक्रोश फूट पड़ा है। दरअसल किसानों ने खेती में औद्योगिक और अन्य कामों के लिए बैंक से ऋण लिया था। लेकिन समय अवधि में खत्म होने के बाद किसानों ने ऋण जमा नहीं कराया और बैंक ने किसानों के नाम की सूची सार्वजनिक कर है। इसके साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है। 

PunjabKesari

किसानों पर गिरेगी 'गाज'

हरदा के 300 से अधिक किसानों ने बैंक से लोन लिया था। लेकिन अभी तक उसकी राशि 75 करोड़ राशि जमा नहीं की है। अब ऐसे किसानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। हरदा सहकारी समिति के मुख्य शाखा से किसानों ने खेती के लिए कर्जा लिया है। लेकिन अभी तक जमा नहीं करने पर अब बैंक के द्वारा किसानों की सूची सार्वजनिक की गई है। जिला प्रशासन को इन किसानों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र भी लिखा गया है। 

कार्रवाई के मूड में है बैंक

किसानों ने अपनी खेती के लिए कर्जा लिया है। लेकिन आमदनी नहीं होने के कारण से किसानों ने समय पर अपना ऋण की राशि जमा नहीं की गई है। जिसके कारण किसान अपना राशि जमा नहीं कर पाए हैं। बैंक पर आरोप है कि उसने किसानों का अपमान करते हुए उनके नाम की सूची सार्वजनिक की है।    

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!