MP News: आसिरगढ़ किला घूमने जाना पर्यटकों को पड़ा महंगा, मधुमक्खियों के हमले से 25 घायल...

Edited By Himansh sharma, Updated: 14 Apr, 2024 03:12 PM

bees attacked people who went to visit the fort

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में आसीरगढ़ किला घूमने गए लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में आसीरगढ़ किला घूमने गए लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। आपको बता दें कि इस घटना में 25 लोग घायल हो गए हैं। करीब 12 लोगों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ईद के अवसर पर बड़ी संख्या में पर्यटक आसीरगढ़ किला घूमने के लिए गए थे। यहां पर कुछ लोग पिकनिक मना रहे थे और खाना भी बना रहे थे।

PunjabKesari
 जिस कारण धुआं हुआ और अचानक मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के झुंड ने 25 लोगों को डंक मार दिया। मधुमक्खियों के हमले के बाद लोग मौके से भागने लगे। कुछ लोग चादर के अंदर छिपने का भी प्रयास कर रहे थे। इस दौरान कार के अंदर बैठे कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मधुमक्खियों से बचने के लिए कुछ लोग रुमाल से मुंह छुपा रहे हैं तो कुछ लोग वहां से गुजर रहे वाहनों के पीछे भाग रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!