Edited By Vikas Tiwari, Updated: 19 Sep, 2023 01:49 PM

MP में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में तमाम पार्टियों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं, तो वहीं अब चुनाव को देखते हुए नेताओं में भी पाला बदलने की होड़ मच गई है। इसी क्रम में बढ़ी खबर सामने आई है छिंदवाड़ा से, जहां पर...
छिंदवाड़ा (साहुल सिंह): MP में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में तमाम पार्टियों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं, तो वहीं अब चुनाव को देखते हुए नेताओं में भी पाला बदलने की होड़ मच गई है। इसी क्रम में बढ़ी खबर सामने आई है छिंदवाड़ा से, जहां पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अखिल भारतीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका मनमोहन शाह बट्टी ने CM शिवराज की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थाम लिया है। CM शिवराज ने भगवा गमछा पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका बट्टी को भाजपा की सदस्यता दिलाई है।
अपने इस दांव के बाद छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा में भाजपा मजबूत स्थिति में आ गई है। क्योंकि यहां पर कांग्रेस भाजपा के बाद तीसरी बड़ी पार्टी गोंडवाना पार्टी रही है। इस पार्टी आदिवासियों का अच्छा खासा वोट बैंक बताया जा रहा है। वहीं भाजपा के इस दांव के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मोनिका बट्टी को बीजेपी में शामिल करने के बाद सीएम शिवराज ने कहा है कि मोनिका के नेतृत्व में अमरवाड़ा विधानसभा में जीत और छिंदवाड़ा जिले से कमलनाथ की विदाई सुनिश्चित हो गयी है।
BJP में शामिल होते ही बदले मोनिका के सुर…
भाजपा में शामिल होते ही मोनिका बट्टी ने कहा कि हम उनके पिता पूर्व विधायक स्व. मनमोहन शाह बट्टी के गोंडवाना आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे और आदिवासियों के हित की लड़ाई भाजपा के साथ मिलकर लड़ेंगे। छिंदवाड़ा से भाजपा का सांसद और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनाकर आदिवासियों के उत्थान के लिए काम करेंगे। जिले की सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेंगे। उन्होंने भाजपा की आदिवासियों के उत्थान की योजनाओं और पीएम नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ही देश और प्रदेश का विकास सम्भव हुआ है।